फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका पुतला

Mon, 06 Apr 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीसीएस परीक्षा का पर्चा लीक होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार की अपराह्न चकिया तिराहे पर यूपीपीसीएस अध्यक्ष अनिल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


चेताया कि पर्चा लीक होने के आरोपी यूपीपीसीएस अध्यक्ष को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन निरंतर चलता रहेगा।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएस परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में संस्था के अध्यक्ष का नाम आया। इसके बाद जब छात्र हितों को ध्यान में लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो प्रदेश सरकार ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराकर संगठन के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराया गया।

पुतला दहन करने वालों में राहुल सिंह, बृजनंदन राम, नीरज सिंह, चंद्रभान, अगस्तया, शुभम सिंह, शुभम जायसवाल, अभिनव, रिपुंजय, अभिषेक सिंह, अभिनीत, राजीव, संतोष, दिपांशु, आदित्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें