फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका तथा यूरोप में सुगंध बिखेरेगा काला चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले की पहचान बन चुके काला चावल (सीकेसी) की सुगंध अमेरिका सहित यूरोप के अन्य देशों में फैलेगी। मंगलवार को चावल निर्यात करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी केआरबीएल के प्रतिनिधियों ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ फसल का सर्वे किया। अफसरों ने दावा किया कि कंपनी काला चावल खरीदने के लिए इच्छुक हैं। काला चावल को कंपनी द्वारा अमेरिका सहित यूरोप के अन्य देशों में आपूर्ति करने की योजना है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले के किसानों ने ब्लैक राइस की खेती की थी। इसके खेती में कम खर्च के बाद अधिक मुनाफा होने से अन्य किसानों ने भी ब्लैक राइस की खेती करना शुरू कर दिया है। वहीं काला चावल को जिले का ब्रांड बनने से इसकी पहचान अलग हो गई है। मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ केआरबीएल कंपनी के प्रतिनिधि के रुप में असिस्टेंट मैनेजर जैनेंद्र कुमार मिश्रा ने बरहनी और सदर ब्लाक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने फसलों को देखा और जानकारी प्राप्त की। करीब पांच हेक्टेयर में खेती का अनुमान है। कहा कि किसान की फसल तैयार होने के बाद उसे समिति के माध्यम से भंडारण कराने की योजना है। इसके बाद कंपनी के तय कीमत के अनुसार इसे बेचा जाएगा। बताया कि काला चावल की खेती से किसानों को अधिक फायदा होने की उम्मीद है। साथ ही जिले का ब्रांड होने के चलते जनपद की ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी। इस दौरान चंदौली काला चावल समिति के शशिकांत राय, अवधेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें