फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: असम के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई प्रसन्नता

विज्ञापन
रामनगर स्थित आवास पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से शिष्टाचार मुलाकात करते चकिया के भाजपा का
विज्ञापन
रामनगर स्थित आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जाना कुशलक्षेम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। कभी चकिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच पहचान बनाने वाले रामनगर निवासी लक्ष्मण आचार्य आज असम के राज्यपाल के पद पर आसीन हैं। सोमवार को चकिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनगर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा चकिया नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, पूर्व सभासद शिवरतन गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, राममूरत कुशवाहा, रामदुलारे गोंड, तिलौरी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान संजय मौर्य और जिला पंचायत सदस्य दीपक पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। साथ ही पुराने संगठनात्मक दिनों और आपसी संबंधों को याद करते हुए भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चकिया क्षेत्र से जुड़े रहे लक्ष्मण आचार्य का राज्यपाल जैसे सांविधानिक पद तक पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए प्रसन्नता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें