फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया रक्षामंत्री राजनाथ का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। श्री आदित्य पुस्तकालय परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री राकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटीं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री के दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना की। जिला मंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि राजनाथ सिंह को उनके व्यक्तित्व और स्वभाव के चलते सियासत का अजातशत्रु कहा जाता है। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि देश सेवा के लिए राजनाथ सिंह विभिन्न पदों पर रहकर आज भी अपना योगदान दे रहे हैं। जो हम सबके लिए गौरव की बात है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान शिवरतन गुप्ता, कैलाश जायसवाल, सारांश केसरी, बादल सोनकर, सुशील जायसवाल, रवि गुप्ता, सुशील पांडेय, जीत मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें