फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, मछली मारने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

Thu, 10 Jul 2025 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी क्षेत्र निवासी सुरेश चौहान (50) पेशे से राजगीर मिस्त्री था। अक्सर वह दामोदरदास पोखरे पर मछली मारने जाता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह पोखरे पर मछली मारने गया था। 
विज्ञापन
तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दामोदरदास पोखरे में बृहस्पतिवार की दोपहर मछली मारने के दौरान पैर फिसल जाने से एक अधेड़ डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से अधेड़ को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद लोग उसे आनन-फानन राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी क्षेत्र निवासी सुरेश चौहान (50) पेशे से राजगीर मिस्त्री था। अक्सर वह दामोदरदास पोखरे पर मछली मारने जाता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह पोखरे पर मछली मारने गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पोखरे में डूब गया। 

इस दौरान वहां आस-पास खेल लड़कों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते पोखरे पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने सुरेश की तालाब में खोजबीन शुरू की। लगभग पौने घंटे पर सुरेश को लोगों ने पानी से बाहर निकाला। इसके बाद ऑटो से उसे राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक डॉ. देवेश कुमार पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि सुरेश चौहान पोखरे पर मछली मारने गया था। पैर फिसलने के कारण पोखरे में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें