भाजपा के नेतृत्व से ही देश व प्रदेश सहित गांवों का विकास हो पायेगा।
यह
उक्त विचार रविवार को भाजपा अधिकृत जिला पंचायत सदस्य सेक्टर नम्बर पांच
की प्रत्याशी किरन सिंह के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए
भाजपा विधायक सुशील सिंह ने व्यक्त किया।
भाजपा काशी प्रांत के लक्षमण
आचार्य ने कहा कि सकलडीहा के समग्र विकास के लिए भाजपा से घोषित सभी जिला
पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को समर्थन देने को कहा।
चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अनिल राजभर ने
कहा कि राजभर समाज का भला भाजपा से ही संभव है।
कहा कि गैर भाजपाई दलों ने
इस पंचायत चुनाव में किसी भी राजभर जाति के प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार
घोषित नहीं किया है।
सभा में देवेन्द्रदत्त पांडेय, राणा सिंह, हेमन्त
सिंह, बुलबुल दुबे आदि रहे।
सुनीता राजभर, हरवंश पटेल, सर्वेश कुशवहा,
सुजीत सिंह, तेजू राय, गीता, सत्यप्रकाश सिंह, कमलापति पांडेय आदि उपस्थित
रहे। अध्यक्षता घनश्याम पाठक ने और संचालन राजकिशोर सिंह ने किया।