थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि हत्या के आरोपी जयप्रकाश जायसवाल को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। वह पहले से ही दबंग प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, जो अक्सर चौराहे और बाजार में लोगों को धमकाता रहता है। ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के तिलोरी गांव निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्या के भाई की गोली मार कर शनिवार को एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। उसे ग्रामीणों ने पड़कर मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति को पुलिस ले आई थी। जिसका इलाज किया गया है और उसकी हालत ठीक होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया।