भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काशी क्षेत्र में अपने लक्ष्य से कहीं आगे बढ़कर
22 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया है। कहा कि 31 मार्च तक तीस लाख
लोगों को भाजपा से जोड़ने का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आम
बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट दूरगामी परिणाम देगा।
गरीबी दूर करने के लिए उद्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि अति
पिछड़े क्षेत्र पूर्वांचल में विकास के मुद्दे को सदन में उठाऊंगा।
उक्त
बातें सदस्य विधान परिषद भाजपा और काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य
ने रविवार को मुख्यालय स्थित शशिशंकर सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकार
वार्ता के दौरान कहीं।
कहा कि आठ महीने में विकास दिखे यह संभव नहीं
है। वाराणसी और चंदौली के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका
क्रियान्वयन शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा
पार्टी है जो साधारण से कार्यकर्ता को विधान परिषद का सदस्य बना सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम ने सुशासन,
राष्ट्रवाद और विकास का जो एजेंडा तैयार किया है उसे आगे बढ़ाने का प्रयास
करूंगा। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, डा. हरेंद्र राय, शशिशंकर सिंह,
दर्शना सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।