सकलडीहा विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य के लिए सेक्टर नंबर 5 से भारतीय
जनता पार्टी से समर्थित प्रत्याशी किरण सिंह ने मंगलवार को अपने सेक्टर के
विसुंधरी और ग्राम सभा धनउर में जनसंपर्क किया।
इस दौरान किरण सिंह
ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया।
किरण सिंह
ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास
कार्यक्रमों के बारे में बताया।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में उत्साह
देखने को मिला।
किरन सिंह ने जमुनीपुर ग्राम सभा में पहुंच कर घरों में
पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए हर
स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर अरुण सिंह, अनिल सिंह, हनुमान सिंह,
कपिल सिंह सूर्यवंशी, रामनाथ राम, अनिल विश्वकर्मा, रामअवतार पांडेय,
नंदलाल श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, गुड्डू राम, रमतुल्ला खान आदि
उपस्थित रहे।