पिछले दिनों जिले में चलाए गए सदस्यता अभियान के दौरान बनाए गए सदस्यों के
वेरिफिकेशन के लिए रविवार को नगर स्थित नगर पालिका इंटर कालेज से काशी
प्रांत के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई।
भाजपा सांसद डा.
महेंद्र नाथ पांडेय की अगुवाई में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता
ग्रहण करने वाले सदस्यों से संपर्क कर पार्टी के बारे में उनकी राय जानी
गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री
शिवप्रकाश ने कहा कि सदस्यों के लिहाज से भाजपा अब सबसे बड़ी पार्टी बन
चुकी है। कहा कि लोग केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने
अपने एक साल के कार्यकाल में देश के विकास को महत्व दिया है। इसके चलते
पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा हो रही है। वहीं सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने
कहा कि सदस्यों के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी बनना हमारे लिए गौरव की बात
है।
कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के हर सदस्य से मिलकर
पार्टी के बारे में उसकी राय जानने की कोशिश की जा रही है। कहा कि हर सदस्य
से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में उसे
भाजपा में क्या अच्छाइयां दिखीं।
जिसकी वजह से उसने भाजपा की सदस्यता ग्रहण
की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी हर एक सदस्य के दरवाजे पर जाकर इस बात
का सत्यापन करने का प्रयास करेंगे कि सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा की
सदस्यता ग्रहण करने वाला व्यक्ति वाकई भाजपा के विचारों व नीतियों से सहमत
है अथवा नहीं।
अभियान का समापन दस जून को होगा। इस दौरान रमापति राम
शास्त्री, लक्ष्मण आचार्य, आलोक सिंह, विजय उपाध्याय, राणाप्रताप सिंह,
दर्शना सिंह, गोपालशरण सिंह, सुशील सिंह, प्रमोद तिवारी, अनिल तिवारी व
कार्यकर्ता मौजूद रहे।