फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निकाला जुलूस

Thu, 25 Dec 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। केंद्र सरकार द्वारा वाजपेयी तथा महामना को भारत रत्न देकर सम्मानित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी जताई। इसी क्रम में महिला मोर्चा द्वारा आन लाइन सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने इन दोनों महानुभावाें को भारत रत्न देकर यह साबित कर दिया है कि जनता दिल काम के  बल पर जीता जा सकता है। दोनों नेता देश भक्त होने के साथ साथ अपनी सहजता और दूरदर्शिता के बलबूते पर भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया।
 

  इसी क्रम में नौगढ़ कस्बे में भी भारतीय जनता पार्टी की झारखंड में हुई ऐतिहासिक जीत व जम्मू कश्मीर में मिली सफलता पर स्थानीय भाजपाई झूम उठे तथा मंडल अध्यक्ष रामजी केशरी की अध्यक्षता में जशभन मनाया गया। इस अवसर पर संदीप, संतोष साहनी, रामनरेश,  प्रमोद, समई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मुगलसराय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने नगर के वीआईपी गेट के समीप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देकर सरकार ने अपनी महत्ता ही साबित की है।
कि जिन दो विभूतियों ने अपने काम व आचरण के बल पर जो ऊंचाइयां हासिल कीं, उन्होंने जीवन के हर एक पल को देश की सेवा में समर्पित किया था। इस अवसर पर गोपालशरण सिंह, अशोक सोनकर, सुनील विश्वकर्मा, शुभम केसरी, अमित केशरी, वरुण, सागर गुप्ता, गोविंद केशरी, राहुल जायसवाल, आनंद जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें