फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निकाला जुलूस

Tue, 07 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 मथुरा में हुई घटना की सीबीआई जांच कराने और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मथुरा की घटना को प्रदेेश सरकार की नाकामी बताते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि मथुरा की घटना पूर्व नियोजित थी। कब्जाधारी दो वर्षों तक सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किए हुए थे। लेकिन सपा के एक मंत्री के हस्तक्षेप के चलते प्रशासन बेबस था। सरकार ने बगैर किसी तैयारी के पुलिसकर्मियों को कब्जा हटाने के लिए भेज  दिया गया, जो सरकार की अदूरदर्शिता सिद्ध करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की शह पर अपराधियों को बढ़ावा मिला, जिसके कारण प्रदेश में तनाव का माहौल व्याप्त है और अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। कार्यकर्ताओं ने घटना में मृत एसपी और थानाध्यक्ष के परिवार वालों को डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा देने, परिवार के सदस्य को नौकरी, घटना की सीबीआई जांच और सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई थी। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, साधना सिंह, दर्शना सिंह, शिव तपस्या पासवान आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें