फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा के रूप मे भाजपा मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। वैश्विक महामारी कोराना संक्रमण की वजह से देेश में लागू लॉकडाउन में लोगों की सेवा में जुटे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों को कोरोना योद्धा मानकर स्थानीय दिलकुशा डाक बंगले पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान ने मंडल अध्यक्षों को अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंदों का जरूरत पूरा करने में संघर्षशील कदम उठाया है।उन्होंने कहा कि कुशल कार्य क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान करने से उनके कार्य में उर्जा का कार्य करेगा। इस दौरान चकिया मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष कुंदन गौड़ , शहाबगंज मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान, चंदौली पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता, बबलू चौहान, सुशील पांडेय, रवि गुप्ता, अजय चौहान रहे।
धीना। बरहनी विकस खंड अंतर्गत खझरा गांव निवासी और समाज सेवी श्याम धर मिश्रा ने मंगलवार को विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगो के बीच मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी बन चुका है। दिन प्रतिदिन इसकी भयावहता बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को स्वयं ही सुरक्षित रहना होगा। सरकार की ओर से जारी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने होंगे। इसके पूर्व उन्होंने खझरा गांव के बैरी, बीटा,धीना में सात सौ लोगो को मास्क वितरित किए। इस अवसर पर गुलाब धर मिश्र, चुन्नू मिश्र, डबलू मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, राजेश मिश्र, मनीष मिश्र, राम गहन बिंद, सुनील गुप्ता, सुनील राम, प्यारे राम, कल्लू बिंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें