पीडीडीय नगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जगह-जगह झाड़ू लगाया और साफ सफाई की। इस दौरान लोगों से स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
नगर के काली महाल में अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के युवा प्रदेश मंत्री, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता ने समर्थकों के साथ भारतीय विद्या मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा सकलडीहा पश्चिमी मंडल के बैनरतले सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ताराजीवनपुर बाजार में साफ सफाई की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, कुंज बिहारी सिंह, खड़ाऊ तिवारी, अभयनाथ तिवारी, रामबचन सिंह, अमन तिवारी, उमेश सिंह, भानु चौहान रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह बौरहवा बाबा मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान प्रेम पटेल, सत्यवान मौर्य, प्रिंस यादव, मनोज कुशवाहा, श्यामलाल वर्मन रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर निकाय के जिला संयोजक और जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नगर के विभिन्न धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई की।
इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, कैलाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, रोहित सोनकर, सुशील जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, मनोज जायसवाल, रवि गुप्ता, राजेश चौहान, रामबाबू सोनकर, दिनेश कसौधन, राजकुमार गुप्ता रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में मंदिरों पर साफ सफाई की। इस मौके पर विजय गुप्ता, प्रेम पांडेय, मुन्नीलाल, शेखर राजभर रहे।