फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पंकज सिंह ने की बजरंग बली के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
चकिया के भभौरा नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान पत्नी सुषमा, बेटे आर्यवीर के साथ पूजन - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र भाजपा के प्रदेेश महामंत्री और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने क्षेत्र के पैतृक गांव भभौरा में नवनिर्मित मंदिर में बजरंग बली की मूूूर्ति की स्थापना की। उन्होंने अपनी पत्नी सुषमा सिंह पुत्र आर्यवीर सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमन-चैन को बनाए रखने के लिए मंदिर का निर्माण कराया गया है। यहां राजस्थान से मार्बल से बनी बजरंग बली की मूर्ति लाकर शुक्रवार को स्थापित किया गया। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन पूरजन किया गया। इस दौरान उनके परिजन, गांव और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश बहेलिया, चंदौली भाजपा महामंत्री उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्य, जितेंद्र पांडेय, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मदन पांडेय, पीडीडीयू नगर चेयरमैन संतोष खरवार, चंदौली नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र गोड़, सैयदराजा चेयरमैन रविन्द्र जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कुंदन गोंड, कमंडल पासवान, राजेश चौहान, सत्येंद्र राय, विजय विश्वकर्मा, बबलू चौहान रहे।
किसानों की समस्याओं के बाबत लगेगी किसान चैपाल
चकिया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने भभौरा स्थित अपने निवास पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शीघ्र ही बीएससी की कक्षाएं आरंभ होंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जल्द ही किसान चैपाल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों गरीबों नौजवानों की स्थिति सुधारने के लिए तमाम योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में सरकार लगी है। तथा अनेकों कृषि विकास योजनाओं को लागू कर रही है। ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश महामंत्री से अतर सुहवानाला को बनवाने बबुरी माइनर नकोईया माइनर बबुरी तथा लेफ्ट कर्मनाशा नहर की पक्की लाइनिंग कराने की मांग की जिस पर प्रदेश के महामंत्री ने तत्काल प्रदेश के कृषि मंत्री से मोबाइल पर बात की तथा उनके चकिया में किसान चैपाल लगाने को कहा। जिस पर कृषि मंत्री ने शीघ्र किसान चैपाल लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें