फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने तहसील पर दिया धरना

Sun, 28 Jun 2015 01:36 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्र सरकार के पैसे को सफैई व ईटावा में खर्च करके राज्य सरकार वाहवाही लूट रही है। छह माह बाद भी आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया। उक्त बातें शनिवार को तहसील परिसर पर किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठे भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान आज बुनियादी समस्याओं को झेलने के लिए मजबूर है। जनता कोे दो जून की रोटी नसीब करने वाला किसान आज खुद सपा सरकार की गलत नीतियों का शिकार हो गया है।
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अनिल राजभर ने कहा कि सपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर प्रदेश में बैठी सपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आम जनता आगे आये।
विज्ञापन


 अंत में महामहिम राज्यपाल के सम्बोधन में पांच सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह को सौंपा गया। धरने में शिवबदन यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रेमचन्द, शमशेर सिंह, हृदयनारायण सिंह, राजेश सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें