सैयदराजा। स्थानीय थाने के ठीक सामने सोमवार की रात तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बाइक सवार दोनों युवकों को रौंदते हुए पिकअप लेकर चालक भाग गया। घायल युवकों को ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने बिहार के सासाराम और दुर्गावती के बीच आरोपी चालक को पिकअप के साथ पकड़ लिया है।
सैयदराजा निवासी चचेरे भाई सज्जाद (25) और टोनी (30) सोमवार को अपने भाई की ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में घर लौटते समय वाराणसी की ओर से टमाटर लेकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा टोनी छिकटकर पिकअप के बोनट पर जा गिरा और सज्जाद पिकअप के नीचे आकर कुचल गया। हादे के बाद चालक पिकअप लेकर बिहार की ओर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और घायलों के परिजन को सूचना दी। मौके पर पर पहुंचे घायलों को लेकर ट्राॅमा सेंटर जाने लगे लेकिन लेकिन रास्ते में सज्जाद की मौत हो गई। वहीं, टोनी को ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान जिला अस्पताल के बाहर सज्जाद के परिजनों और पड़ोसियों की भीड़ जुटी रही। सीओ राजेश राय ने बताया कि पिकअप समेम चालक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।