फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले के दुर्गावती स्थित एक होटल के समीप एनएच-2 पर रविवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर सड़क पर छटपटाने के बाद युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद धक्का मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

धनेछा गांव निवासी जगदीश्वर लाल का पुत्र सुजीत कुमार श्रीवास्तव (21) बाइक से किसी कार्य के लिए घर से निकला था। एनएच पर तेज गति से जा रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप ये घायल हो गया। आसपास के लोगा जबतक घटनास्थल पर पहुंचते, युवक ने दम तोड़ दिया था। मौजूद लोगों ने दुर्गावती थाने पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाने ले आई। यहां पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ के सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें