नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार की देर शाम किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अभी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार रविवार की शाम चंदरखा गांव के समीप बाइक सवार व्यक्ति का शव नेशनल हाईवे पर पड़ा हुआ था। बगल में बिना नंबर की उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी थी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर शव और बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाइक भी बिना नंबर की है। उसके पास एक मोबाइल फोन मिला है। लॉक होने की वजह से उसे खोला नहीं जा सका है। मोबाइल फोन के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।