फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, गाजीपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
अलीनगर में ट्रक में घुसा बाइक। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह स्थित एक निजी विद्यालय के पास बुधवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव निवासी सोनू यादव (40) के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोनू को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन चंदौली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें