फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से टकराई बाइक, दस मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर गंजख्वाजा और चंदौली स्टेशन के बीच पोल संख्या 697/23 के समीप रविवार की रात पौने आठ बजे रेलवे लाइन पार करते समय बाइक मालगाड़ी से टकरा गई। इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई, लेकिन इसकी वजह से तीन मालगाड़ियां 10 मिनट तक रुकी रहीं। आरपीएफ मानस नगर पोस्ट के जवानों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन को बिना फाटक पार करना जुर्म है। रविवार की रात पौने आठ बजे एक बाइक चालक रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी बीच रिवर्स लाइन पर एक मालगाड़ी आ गई। अचानक मालगाड़ी आते देख बाइक चालक बाइक छोड़ कर भाग गया। इंजन से बाइक टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से मालगाड़ी पांच मिनट तक खड़ी रही। घटना की वजह से अप और डाउन लाइन पर दो अन्य मालगाड़ियां 10 मिनट तक खड़ी रहीं। सूचना पाकर एसआई इंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में लिया। आरपीएफ ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें