फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डबरिया गांव के समीप सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक धीना के हिनौता गांव निवासी थे और किसी काम से धानापुर आए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन

धीना थाना के हिनौता गांव निवासी राजकुमार (30) और मेघनाथ राम (30) बाइक से किसी कार्य से धानापुर आए थे। काम समाप्त होने पर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। राजकुमार बाइक चला रहे थे और उसने हेलमेट भी पहन रखी थी। रास्ते में धानापुर-अवहीं मार्ग पर डबरिया गांव स्थित नगुवा बाबा मंदिर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल गए। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे में घायल दोनों युवकों को धानापुर सीएचसी ले आई। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धीना थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। हादसे में मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें