फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से नगदी समेत मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कुरहना नेशनल हाईवे अंडरपास के पास बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मैजिक से लौट रहे व्यापारी और उसके चालक से मारपीट कर 45 हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी। बृहस्पतिवार को सीओ की जांच के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी रविंद्र कुमार अपने चालक रोहित सिंह के साथ मैजिक से धान का बीज गोरखपुर बेचने गए थे। बीज बेचकर दोनों वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुरहना रिंग रोड अंडरपास के पास वाहन रोककर वे पेशाब करने लगे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और व्यापारी व चालक से मारपीट कर 45 हजार रुपये नगद और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों पास के पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां से किसी के मोबाइल से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने घटना की जानकारी अपने चाचा जवाहिर प्रसाद को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनके चाचा भी वहां पहुंचे। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें