फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 3.23 करोड़ रुपए से सकलडीहा विस के तीन सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
बसनी-बसरतियां क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें सुधार के लिए सपा विधायक प्रभु नारायण यादव के प्रयास से तीन सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 3.23 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। प्राप्त धन से लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन सड़कों में माटीगांव जाने वाली मुख्य सड़क, रमौली-हेमनापुर मार्ग और बसनी से बसरतिया मार्ग शामिल हैं। इनका मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि जनता की मांग और आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों का सफर आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

ग्रामीणों के कोट...

बसनी से बरतिया मार्ग कच्चा था। विधायक ने 10 वर्ष पूर्व खडंजा बिछवाकर इसे चलने लायक बनवाया था। सीसी रोड बन जाने से कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सुरेश यादव, बसनी।


बसनी से बसरतिया मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोग इस पर गिरकर चोटिल हो रहे थे। अब सीसी रोड बन जाने से कई गांव के लोगों को आवागमन राहत मिलेगी। राजेंद्र पाल, बसनी।


दो किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग मरम्मत के अभाव में खराब हो गया है। इस मार्ग का खेती-बाड़ी में भी काफी महत्व है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों की समस्या दूर हो जाएगी।-
विज्ञापन

केदार यादव, बसनी।

बसनी-बसरतिया मार्ग कई गांवों को रिंग रोड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इससे कई गांव के लोगों का जुड़ाव है। विधायक के प्रयास से सीसी रोड का हो रहा निर्माण सराहनीय है।- प्रियानंद मिश्रा, बसनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें