फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कीमैन की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त होने से बची बीकानेर एक्सप्रेस

विज्ञापन
गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन के समीप कीमैन को पुरस्कृत करते डीआरएम उदय सिंह मीना। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । हावड़ा से बीकानेर जा रही बीकानेर एक्सप्रेस शनिवार की सुबह गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटना ग्रस्त होने से बच गई। ट्रेन के आने से पहले ही की मैन की नजर टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ गई। उसने कंट्रोल को सूचित किया और ट्रेन को रोक दिया गया। इंजीनियरों की टीम ने आधे घंटे में गड़बड़ी को दूर किया और इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हुआ। सूचना पर पहुंचे डीआरएम उदय सिंह मीना ने चंदौली स्टेशन मास्टर और की मैन को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अप हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस शनिवार की सुबह पीडीडीयू मंडल के चंदौली मझवार स्टेशन से आगे बढ़ी थी। इस बीच नौ बजे गंजख्वाजा स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 78 से कुछ मीटर दूर अप लाइन पर गश्त के दौरान की मैन श्रवण कुमार की नजर रेलवे लाइन पर पड़ी। रेलवे लाइन टूटी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर संतोष कुमार को दी। स्टेशन मास्टर ने समपार फाटक पर गेटमैन दिनेश कुमार को सूचित किया।
गेटमैन ने संरक्षा के लिए तत्काल गेट सिग्नल बंद कर दिया। इससे आ रही ट्रेन संख्या 22307 (हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस) को रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर संतोष कुमार स्टेशन मास्टर श्री विनय कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इस तरह उस दौरान संबंधित उप रेलखंड में परिचालन नियंत्रित कर पूर्ण संरक्षा सुनिश्चित की गई। सूचना पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की। इसके बाद सुबह 09:30 बजे ट्रैक को 30 किमी/घंटा की गति सीमा के साथ संरक्षित रूप से फिट घोषित किया।
विज्ञापन

वहीं सूचना पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, एडीएम दिलीप कुमार आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए कीमैन श्रवण कुमार , स्टेशन मास्टर संतोष कुमार, स्टेशन मास्टर विनय कुमार और गेटमैन दिनेश कुमार को शाबाशी देते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

ताराजीवनपुर। क्षेत्र के पटना रेलवे लाइन पर कुछमन रेलवे फाटक शनिवार को सुबह लगभग 10:30 बजे ऑटो से टकराने के कारण टूट गई। रेल कर्मियों ने अस्थायी गेट के सहारे आवागमन शुरू कराया गया। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
क्षेत्र के पटना रेलवे लाइन पर आने वाला कुछमन रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद करते समय ऑटो से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ऑटो को कब्जे में लेकर रेल कर्मचारियों के माध्यम से अस्थायी गेट के सहारे आवागमन शुरू कराया। आधे घंटे में गेट की मरम्मत कराई गई। इस दौरान अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें