फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा : पीडीडीयू जंक्शन पर बढ़ी सतर्कता, आज चलेंगी 25 स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को होगी। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को पटना से 5 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। वहीं बुधवार को भी 25 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। बिहार में पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों के हंगामा को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा के जरिये बिहार पुलिस में कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। 17, 24 और 28 जून को होने वाले परीक्षा में 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 4210 रििक्तयां हैं। 14 जून को होने वाली एक परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों में ट्रेन लेट होने से नाराज होकर पाटलिपुत्र जंक्शन पर खूब हंगामा किया था। मंगलवार की दोपहर में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह की अध्यक्षता में पीडीडीयू जंक्शन के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक प्लेटफाॅर्म संख्या दो स्थित सभागार में हुई। इसमें परीक्षा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की योजना बनाई गई। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने कहा कि बैठक में आरपीएफ और जीआरपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। भीड़ एक जगह न रहे इसका विशेष ख्याल रखना है। ट्रेनों और विशेष ट्रेनों के आने जाने का समय बार बार एनाउंस किया जाएगा। कहा कि लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर और ट्रेन मैनेजर को स्टेशन से निकलते समय ट्रेन की गति अत्यंत धीमी रखने को कहा गया है। इस दाैरान सीएसजी एनके मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार, आरपीएफ एसआई सरिता गुर्जर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
यहां से चलेंगी ट्रेनें
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मंगलवार को पाटलिपुत्र से किशनगंज , नरकटियागंज, अररिया, नवगछिया और भभुआ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। वहीं 17 जून को सुबह 07:15 बजे पटना से गया के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं बक्सर से दोपहर 1:30 बजे दानापुर के लिए, शाम 6:00 बजे पटना के लिए, किऊल से दोपहर 12:30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसी तरह गया से शाम 5:30 बजे किऊल के लिए, बख्तियारपुर से सुबह 08:.00 बजे राजगीर के लिए, राजगीर से दोपहर 13:00 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं बख्तियारपुर से 15:30 बजे राजगीर के लिए, राजगीर से 18:15 बजे बख्तियारपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें