फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : चंद्राकांतेश्वर मंदिर के वार्षिक श्रृंगार पर भंडारे का हुआ आयोजन, उमड़ी भारी भीड़

Wed, 01 Jan 2025 05:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंद्राकांतेश्वर मंदिर में वार्षिक श्रृंगार का मौका था और इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने प्रसाद का वितरण किया और बिरहा गायन का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
 
विज्ञापन
भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदासी स्थित चन्द्राकान्तेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक श्रृंगार पर बुधवार को रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन लोकगीत गायकों ने गीत के माध्यम से माहौल भक्तिमय बनाए रखा। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने प्रसाद वितरण किया। 

विज्ञापन


चंदासी स्थित नवीन चंद्राकांतेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक श्रृंगार पर बुधवार की सुबह से ही मंदिर को फूल व मालाओं से सजाया गया और पूजा की गई। दोपहर में मुख्यअतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से लोगों में ऊर्जा का संचार होता है और आपसी एकता में मजबूती मिलती है।

उन्होंने गायक कलाकार उपेंद्र यादव, पूजा रानी बंगाली, और छोटू यादव को अंग वस्त्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुजारी बब्बू यादव ने बताया कि मंदिर को सिक्स लेन की जद मे आने के बाद बगल में पुनर्स्थापित किया गया। मंदिर का पहला शृंगार कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोजन सुनील यादव, सीताराम यादव सहित दर्जनों लोगों ने मिलकर के कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर प्रगतिशील कोयला व्यापारिक कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष धर्मराज यादव, उपाध्यक्ष रमानाथ चौबे, कोषाध्यक्ष कैलाश किशोर पोद्दार, रामबली यादव, श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें