स्थानीय कस्बा के सघन तिराहा स्थित शनिदेव मंदिर पर शनिवार को मकर संक्रांति पर्व पर भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तो ने प्रसाद चखा।
इसके पूर्व हुई पुजारी लालचंद महाराज ने कहा कि शनिदेव का पूजा करने से सारे कष्टों का निवारण होता है। हर अकाल बाधा से मुक्ति मिलती है। काला रंग का अपमान नही सम्मान करे। जैसे काला वस्त्र के धारण करने गोरा रंग खुबसुरती बढ़ जाती है। वैसे काली पक्षी सदैव आपके सारे कष्ट को अपने उपर ले लेता है। लोगों का यह गलत धारणा है। रास्ता काटने वाला पक्षी और जानवर आपकी रक्षा करता है। इस लिये इंसान होकर सिर्फ इंसानियत और मानवता की सेवा करे। इसके पूर्व अंखड भजन कीर्तन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान प्रसाद वितरण और भंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मंटू मिश्रा, डॉ. मनोज राय, मोलू राजभर, बाबूजान अहमद, सुनील सिंह, दिलीप गुप्ता, गोलू यादव, संतोष यादव, चंदन पटेल, टुनटुन राजभर, रतेन्द्र राजभर, पप्पू सिंह, भगवान दास यादव रहे।