खो-खो खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत आयोजक
डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल अयोध्या में नौ मार्च को आयोजित 36वीं राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदोही ब्लॉक के सेवापुर, कुकरौठी प्राथमिक विद्यालय के खो-खो प्राथमिक बालिकाओं की टीम ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बेटियों की इस सफलता पर जनपद में खुशी की लहर है। बेटियों की सफलता पर शिक्षकों ने बधाई दी। डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा, रविकांत दुबे, संतोष कुमार, रूपी जायसवाल, प्रियंका देवी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी। बेटियों के परिजनों में हर्ष है।