फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थियों को मिला टूल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के के तहत जिले के ढ़ाई सौ लोगों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया गया। अब प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को जिला उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से टूल किट का वितरण किया जा रहा है। फिरहाल सभी ट्रेड के पांच-पांच लोगों को टूल देने के आमंत्रित किया गया है। बुधवार को सहायक प्रबंधक विवेक सिंह ने राजमिस्त्री के ट्रेड के लिए चार लोगों को टूल किट प्रदान किया।
विज्ञापन

शासन की ओर से नाई, दर्जी, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची, कुम्हार, लोहार, सुनार, बढ़ई सहित दय ट्रेड में लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत पिछले दिनों छह दिन तक दस ट्रेड में ढ़ाई सौ लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मानदेय के रुप में प्रत्येक प्रशिक्षु के खाते में 15 सौ रुपये भी भेजा गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मुख्यालय स्थित एनआईसी में कुछ लाभार्थियों को सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने टूल किट का वितरण किया था। लेकिन अब कोविड को देखते हुए प्रत्येक ट्रेड से पांच-पांच लोगों को कार्यालय पर आमंत्रित करके टूल किट का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक विवेक सिंह ने चार राजमिस्त्री बच्चेलाल, सत्यनारायन चौहान, पंकज कुमार और बंशनारायन को टूल किट वितरित किया। बताया कि प्रशिक्षण लेेने के बाद लाभार्थी दो लाख रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें शासन की ओर से अनुदान देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें