फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ाई जा रही आचार संहिता की धज्जियां

Sun, 05 Feb 2017 12:48 AM IST
chandauli
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलेभर में आदर्श आचार संहिता तो लागू हो गई है। लेकिन इसके उल्लंघन का सिलसिला भी जारी है। आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए जहां कंदवा के दरौली गांव में विधायक निधि से सोलर लाइट लगवाई गई वहीं नई बाजार के कसवड़ गांव स्थित सरकारी स्कूल में उज्जवला योजना के तहत 32 गरीब महिलाओं को रसोई गैस का वितरण कर दिया गया। आचार संहिता की उड़ाई जा रही धज्जियों को लेकर लोगों में चर्चाओें का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार, दरौली गांव में मां काली मंदिर परिसर में शनिवार को दोपहर में ढाई बजे सोलर लाइट लगवाया गया। इस की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। और तो और सोलर  लाइट पर विधायक का नाम और विधायक निधि के बारे में स्पष्ट लिखा गया है। भाजपा  के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री बरहनी हरीश सिंह  का कहना है कि सत्ताधारी दल के विधायक द्वारा आचार संहिता की खुलेआम  धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और प्रशासन मौन साधे हुए हैं। प्रशासन को इस  मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर कड़ी कारवाई करनी चाहिए।

उधर, नईबाजार संवाददाता के अनुसार, बरहनी विकास खंड के कसवड़ गांव के प्राइमरी पाठशाला परिसर में शनिवार को समारोहपूर्वक उज्ज्वला योजना के 32 लाभार्थियों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर, कनेक्शन, चूल्हा और रेग्यूलेटर आदि वितरित किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


धानापुर स्थित एक गैस एजेंसी के सहयोग से गांव में आयोजित समारोह में 32 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किया। गांव के प्रधान राजेश उपाध्याय ने महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे। आश्वासन दिया कि अन्य गरीब महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
इस दौरान श्याम सुंदर उपाध्याय, रविशंकर उपाध्याय, विजय उपाध्याय, रामआशीष्ज्ञ यादव, अरुण प्रसाद, रामजी जायसवाल, देव नरायन आदि रहे।  दूसरी तरफ लोगों ने कहा कि  जिस तरह आचार संहिता की अनदेखी की जा रही है यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें