फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच माँ कालीनगर में स्थित ठाकुर बाग परिसर में बृहस्पतिवार को हो रही शादी के दौरान अराजक तत्वों के मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ देने से मधुमक्खियों ने विवाह में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। जिससे तीन बाराती घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर अराजक तत्व फरार हो गये।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी सुरेंद्र की शादी बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के चांद थाना क्षेत्र के डिग्गी गांव निवासी सुजाता के साथ नगर के ठाकुर बाग परिसर में हो रही थी। इसी दौरान ठाकुर बाग परिसर में कई अन्य विवाहों की भी तैयारी भी हो रही थी। इसी बीच शरारती तत्वों ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। जिससे मधुमक्खियों ने घरातियों, बरातियों पर हमला बोल दिया। जिससे रामसकल, जितेंद्र, पंकज घायल हो गये। सूचना मिलने पर एसएसआई राजकुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंच गये। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें