फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का सुंदरीकरण शुरू

Sat, 24 Jun 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम रेवसां की महिला ग्राम प्रधान नीला सिंह की पहल पर शुक्रवार को मनरेगा के तहत गांव के प्राचीन तालाब का सुंदरीकरण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

  ब्लाक मुख्यालय से करीब सात किमी दूर स्थित रेवसां गांव में  करीब दो एकड़ से अधिक बड़ा प्राचीन तालाब पिछले कई सालों से जलकुंभी से भरा था और तालाब का पानी खराब हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का निर्माण करीब डेढ़ सौ साल पूर्व एक जमींदार ने कराया था। ग्रामसभा द्वारा तालाब के सुंदरीकरण के साथ पक्के घाट और पेड़ लगाने का कार्य प्रस्तावित किया गया था। इसी क्रम शुक्रवार को सैकड़ों मजदूरों ने ग्राम प्रधान नीला सिंह की अगुवाई में तालाब से मिट्टी निकालने का कार्य शुरू किया। तालाब की गहराई अधिक होने पर बरसात के समय तालाब में अधिक जल संचय हो सकेगा। ग्राम प्रधान नीला सिंह ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा है और इसके लिए विकास खंड कार्यालय से पर्याप्त धन भी स्वीकृत हो गया है। बताया कि तालाब प्राचीन होने से गांव के लोगों की आस्था जुड़ी है और इस लिए तालाब के चारों तरफ पेड़ लगाये जाएंगे और तालाब में एक पन्द्रह मीटर चौड़ा पक्का घाट का भी निर्माण किया जाएगा। बताया कि तालाब के साथ घाट और शिव मंदिर परिसर का विकास करने के लिए वह जल्द ही केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय से मिलेंगी। इस दौरान संजय चौहान, दिपक खरवार, लकड़ू चौहान, गुलाब यादव आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें