फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल  संरक्षण के लिए जागरूक किया

Wed, 04 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्राचार्य
विज्ञापन
सामाजिक संस्था पहल की ओर से मंगलवार की सुबह जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकत करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली को पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के प्रभारी प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। रैली में शामिल स्टूडेंट पब्लिक स्कूल और स्टूडेंट एजुकेशनल सेंटर के बच्चों ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति      जागरूक किया। 
विज्ञापन

रैली में शामिल बच्चे तख्ती पर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेन वाले अनेक स्लोगन लिख कर चल रहे थे। रैली मैनाताली से शुरू होकर गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, न्यू मोहाल, पटेलनगर, पानी टंकी रोड, लाठ नंबर दो, शाहकुटी चौराहा होते हुए मैनाताली पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान संस्था के प्रदेश सचिव दानिश परवेज ने बताया की संस्था द्वारा चलाया गया जल  संरक्षण अभियान जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मेजर अमरेन्द्र ने कहा कि जल ही जीवन है। भीषण गर्मी में जब लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिलता है तब पानी का महत्व समझ में आता है। टूडेंट  पब्लिक स्कूल व स्टूडेंट एजुकेशनल सेन्टर के अध्यक्ष श्री राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है। जल संरक्षण एवं उर्जा संरक्षण के लिए बच्चों केे जागरूक करने की आवश्यकता है। जुलूस और गोष्ठी में संदीप कुमार, अख्तर  जमाल, शिल्पा मिश्रा, राकेश यादव, आशीष कुमार, शारदा गोस्वामी, पंकज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें