पड़ाव। सूजाबाद में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चंदौली जिला प्रशासन अतिरिक्त सर्तक हो गया है। हॉटस्पाट से सटे क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने पीडीडीयू नगर से पड़ाव जाने वाले माग पर पुरानी पुलिस चौकी के समीप जीटी रोड पर भी बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास में जिला प्रशासन थोड़ी सी भी चूक नहीं करना चाहता है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल लगातार पड़ाव क्षेत्र का दौरा कर रहे है। शुक्रवार को डीएम व एसपी ने पड़ाव क्षेत्र का दौरा करने के बाद सूजाबाद से सटे जनपद के गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गो को भी सील करने का निर्णय लिया। पड़ाव पुरानी पुलिस चौकी के समीप जीटी रोड पर बैरिकेडिंग करने के जलीलपुर और मढ़िया के संपर्क मार्गो को भी बांस बल्लियों के सहारे सील कर दिया गया। इसमें जलीलपुर गांव में जाने वाले तीन संपर्क मार्गो को भी बांस बल्लियों