फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वॉलीबाल में बरहनी की टीम जीती, सकलडीहा उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बरहनी विकासखंड के परेवा कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सभी विकासखंडों से बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 18 सितंबर को धीना स्थित जनता इंटर कॉलेज में होने वाली 24वीं जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने बताया कि बालक और बालिका दोनों वर्गों में बरहनी विकासखंड की टीम प्रथम स्थान पर रही। सकलडीहा विकासखंड की टीम दोनों वर्गों में उपविजेता रही। प्रतियोगिता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष यशवर्धन सिंह और ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें