फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार साल में जर्जर हो गया बड़ौरा-पचपरा मार्ग

विज्ञापन
इलिया के बड़ौरा-पचपरा क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
विज्ञापन
इलिया। बड़ौरा होकर पचपरा और जेगुरी गांव को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। पचपरा गांव के पूर्व करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में सड़क कई जगह पूरी तरह टूट चुकी है।
विज्ञापन

करीब चार वर्ष पहले बने इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने और सड़क पर कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ौरा से पचपरा और जेगुरी गांव को जोड़ने वाला यह मार्ग आसपास के ग्रामीणों के लिए प्रमुख आवागमन का साधन है। प्रतिदिन इस रास्ते से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा भी गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सावधानी से आवागमन करना पड़ता है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को हो रही है।
बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन पलटने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग का निर्माण हुए अभी करीब चार वर्ष ही हुए हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव के अभाव में सड़क जर्जर हो गई। उन्होंने संबंधित विभाग से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें