फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
सकलडीहा तहसील में बार एसोसिएशन के पदा​धिकारियों को शपथ दिलाजे एसडीएम कुंदन राज कपूर। स्रोत:-जाग - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन के निर्विरोध चुने गए एक गुट के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर और वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी सिंह ने अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष अतुल तिवारी, महामंत्री जयप्रकाश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धरणीधर मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामजी प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार को शपथ दिलाई गई। पुस्तकालय मंत्री राजेश यादव और कार्यकारिणी सदस्य राजगोपाल सिंह, राजेश्वर सिंह, संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र कांत मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, कन्हैयालाल, रेनू यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार सिंह ने कहा कि बार व बेंच के समन्वय के साथ अधिवक्ता हित नये पदाधिकारियों का संकल्प होना चाहिए। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, शिवगोबिंद सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशुतोष मिश्रा, विजय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें