फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार अध्यक्ष बने नंदलाल व महामंत्री राजेश दीक्षित

विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। स्थानीय सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को सदर तहसील के बार सभागार में गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। सुबह 10 बजे धीमी गति से शुरू हुई मतदान की गति दिन चढ़ने के साथ तेज होती गई। चुनाव में शतप्रतिश मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सायंकाल शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली।इसमें नंदलाल अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। वहीं राजेश दीक्षित ने महामंत्री पद पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मुख्यालय के सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान सदर बार सभागार में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। इसमें कुल 657 में 657 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति के सदस्य व अन्य कर्मी सुबह से ही चुनावी प्रक्रिया में जुटे रहे। साढ़े चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गई। शाम को पांच बजे शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली। जहां चुनाव अधिकारी ने देर रात्रि चुनाव परिणाम जारी किया। जिसमे नंदलाल अध्यक्ष पद पर विजयी हुए और वहीँ राजेश दीक्षित ने महामंत्री पद पर अपना कब्जा जमाया। घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को फूल माला से लाद दिया। जहां नंदलाल को 389 व समरनाथ सिंह को 265 मत प्राप्त हुआ। वहीं राजेश दीक्षित को 303, रामकृत को 205 व राजन सिंह को 149 मत प्राप्त हुए।इस दौरान कई थानों के पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें