फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का ताला चटका कर चोरी का प्रयास

Sun, 26 Mar 2017 01:40 AM IST
chandauli
विज्ञापन
बैंक का ताला चटका कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
कस्बा में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की स्थानीय शाखा का ताला चटका कर चोरों ने शुक्रवार की रात चोरी का प्रयास किया। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे लेकिन ताला नहीं टूटने से नकदी नहीं चुरा सके। चोरों ने फाइलों के कागजात इधर उधर फैला दिया। सुबह चोरी का पता चला तो खलबली मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया।  
विज्ञापन

 एसबीआई की स्थानीय शाखा के अधिकारी शुक्रवार की शाम पांच बजे बैंक का काम काज खत्म कर घर चले गए। रात में किसी वक्त  चोरों ने लोहे  के कटर से चैनल गेट का ताला काट कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने बैंक के अंदर रखी  अलमारी के लॉक को तोड़कर देखा लेकिन उसमें सिर्फ कागज ही मिला।

इसके बीच चोरों ने कैश  रूम का ताला काटने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद चोर भाग गए। शनिवार की  सुबह बैंक के एटीएम शाखा का गार्ड पहुंचा तो बैंक की शाखा की खिड़की और दरवाजा खुला हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंच गए। गार्ड ने अपने अधिकारियों व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना  पाकर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने फिंगर  प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलावाया।  ब्रांच मैनेजर ओमप्रकाश ने बताया कि चोर मेन गेट को पार कर  अंदर आया और चैनल को काटा और अंदर के आलमारी को भी तोड़ा है।
विज्ञापन



चोरों ने बैंक के सर्वर रूम के बगल के स्टेशनरी कमरे का भी  ताला तोड़कर अंदर कागजात उलट-पलट किए। बैंक के विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति होने पर ही बैंक में लगे सुरक्षा उपकरण काम करते है। यही कारण है कि सीसीटीवी कैमरा भी चालू नहीं था। चोरी की सूचना पाकर चकिया के क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह  चंदेल  पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होनंे बताया कि बैंक  की सीसीटीवी कैमरा शाम 6 बजे के बाद बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें