चहनियां। बलुआ थाना के बैराठ नहर पर पिकअप पर गैस एजेंसी चालक से लूट करने के मामले में करी गांव निवासी सुनील यादव के घर पर बलुआ पुलिस ने मुनादी कर नोटिस चस्पा की। इसके पूर्व पूरे गांव में डुगडुगी बजवाई।
बैराठ गांव के नहर पुलिया के पास गैस एजेंसी की पिकअप से वापस धानापुर जा रहे चालकों से दस अगस्त 2020 की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने 47600 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बलुआ पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की जांच में करी गांव निवासी सुनील यादव उर्फ बकाटू यादव का नाम सामने आया। उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपी तब से फरार चल रहा था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के निर्देश पर नोटिस तामिल होने पर शनिवार को बलुआ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और मोहरगंज चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने हमराहियों संग पहुचकर करी गांव में डुगडुगी पिटवाई और आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की।