फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बच्ची की मौत, दो घायल ..

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरेगवां मोड़ के पास सोमवार को कंटेनर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें उस पर सवार निधि कुमारी (10) की दर्दनाक मौते हो गई वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दोनों लोगों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के उजारी गढ़वा गांव निवासी अनिल पासवान अपनी बहन निधि कुमारी व साली अंतिमा के साथ हाटा बाजार में कपड़े की खरीदारी करने गया हुआ था। खरीदारी करने के बाद बाइक से वापस लौटने के दौरान खरेगांव मोड़ के पास सामने तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर में बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान निधि कुमार (10) की कंटेनर के पहिए के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में लोगों ने घायलों को पास के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं चैनपुर पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें