फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी अध्यक्ष, प्रकाश महामंत्री

Sat, 23 Jan 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में हुआ।
विज्ञापन


 इस अवसर पर निर्वाचक मंडल के सदस्य रामकुमार यादव, पंचानन पांडेय व हवलदार सिंह ने संयुक्त रूप से एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। इसमें बजरंगी यादव को अध्यक्ष व प्रकाश सिंह को निर्विरोध महामंत्री नामित किया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा सर्वसम्मति से हुई।


इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सिंह व झनमेजय सिंह को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रमिता चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सैयद अनवर जाफरी, पुस्तकालय मंत्री पर महेंद्र पटेल निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के लिए रामकुमार यादव, पंचानन पांडेय, लाल प्यारे श्रीवास्तव, हवलदार सिंह, जयप्रकाश सिंह, शेषवदन सिंह, विद्याचरण सिंह, संतोष कुमार सिंह, कामेश्वर मिश्रा, राज बहादुर सिंह उर्फ टिंकल को नामित किया गया। इसके अतिरिक्त वर्तमान अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह व महामंत्री घनश्याम शर्मा पदेन निर्वाचित हुए।


इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बजरंगी यादव ने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाना अधिवक्ताओं की प्राथमिकता में होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा अपने साथी अधिवक्ताओं के हितों का ख्याल भी हरहाल में रखा जाएगा। यदि कोई समस्या आदि है तो एसोसिएशन उसे दूर करने में पहल करेगा। अध्यक्षता रामकुमार सिंह व संचालन राजेंद्र पाठक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें