फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच घंटे की देरी से आई बगमती एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे का असर भले ही बहुत अधिक नहीं दिख रहा है लेकिन ट्रेनों पर खूब असर दिख रहा है। रविवार को चेन्नई से दरभंगा जाने वाली बागमति एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चली। वहीं नार्थईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से चली। अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को डाउन योग नगरी ऋषिकेष हावड़ा दून एक्सप्रेस एक घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस तीन घंटे, नार्थईस्ट एक्प्रेस सवा घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से चली। बारमेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महानंदा एक्सप्रेस ढाई घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, रांची गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इसी तरह अप बरकाकाना वराणसी मेमू एक्सप्रेस चार घंटे, पटना आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल फेयर एक घंटे, सिकंदराबाद दानापुर गंगा पुष्कर स्पेशल तीन घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से चली। इससे सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से ट्रेन पर सवार होने आए यात्रियों को हुई। विशेष कर रात के समय ठंड में ठिठुरते हुए स्टेशन पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें