श्रम विभाग द्वारा मनरेगा मजदूरों को साइकल वितरण में पात्रों का नाम न आने
से नाराज बाघी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को दोपहर में ब्लाक मुख्यालय
पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदीप केशरी के नेतृत्व में लोगों
ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी रामअवध राम को पत्रक सौंपा। बीडीओ ने 17
मार्च को गांव सभा की खुली बैठक कराने का आदेश ग्राम विकास अधिकारी शिवबली
को दिया। इस दौरान रामजी, रवि बिंद, जगनरायन, लक्ष्मण, संजय जायसवाल, छोटू
बिंद आदि रहे।