देश में अनेक पिछड़े क्षेत्र हैं, जहां रेल नहीं पहुंची है। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने पिछडे़ क्षेत्राें को रेल के नेटवर्क से जोड़ने को कहा है।
इसके लिए चंदौली जिले के पर्वतीय और पिछड़े क्षेत्रों को रेल से
जोड़ने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यह बातें गुुरुवार को नौगढ़ में
आयोजित सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार की दो पुत्रियों की शादी समारोह में
आए रेल
राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों से कहीं।
रेल मंत्री ने
कहा कि यातायात व गरीबों के लिए सबसे सस्ता साधन रेल है। गृहमंत्री राजनाथ
सिंह व सांसद छोटेलाल खरवार के अनरोध पर मुगलसराय से चकिया, नौगढ़,
सोनभद्र तथा भभुआ से रेलवे का नेटवर्क जुड़ने जा रहा है तथा सर्वे का काम
रेलवे ने युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया है।
नक्सल क्षेत्र के नौजवानों का
केंद्रीय नौकरियों में समायोजन भी किया गया। विकास कार्यो में वनपर्यावरण
मंत्रालय के दखल पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री मनोज सिन्हा
ने कहा कि देश में निजाम व दल गया है, सभी मंत्रालयों में तालमेल है।
पुरानी 135 परियोजनाओं को पर्यावरण मंत्रालय ने सरकार के आते ही 11 महीनों
में रेलवे को जारी कर दिया। हमारी सरकार ने राज्य सरकारों से मिलकर विकास
करने का प्रयोग किया है जिससे भूमि अधिग्रहण व कानून व्यवस्था में अनुरोध
उत्पन्न नहीं होगा, अधिकांश राज्यों ने सहमति जताई है।
उत्तर प्रदेश सरकार
के सीएम ने निर्मित सहमति भेजा है। नक्सल क्षेत्र के नौजवानों का केंद्रीय
नौकरियों में योजना को किए जाने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर विधान
परिषद सदस्य केदारनाथ, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, सुरेंद्र सिंह,
दर्शना सिंह, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख अजवेंद्र
कश्यप आदि मौजूद रहे।