फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशुओं की देखभाल के बारे में बताया

Thu, 24 Sep 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत सदर विकास खंड परिसर में चल रहे ‘घर पर नवजात शिशु की देखभाल’ विषय पर आशा प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए ट्रेनर ने जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेनर शैलेश पति त्रिपाठी ने शिशुओं की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया।


इस मौके त्रिपाठी ने सभी  आशाओं को हाथ स्वच्छ रखने की विधि के साथ ही ओआरएस घोल बनाने के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त थर्मामीटर के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

 वहीं यह भी बताया कि नवजात शिशु को जन्म के बाद उनका वजन किस प्रकार करें। साथ ही उन्हें कंबल में लपेटने के बारे में बताया गया।

उक्त कार्यक्रम शिशु व मातृ मृत्युदर को घटाने के लिए चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एम. लाल गौतम ने बताया कि सदर ब्लाक की 152 आशाओं में से 112 को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें आशाओं को संस्थागत प्रसव, नसबंदी, टीकाकरण आदि में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण 30 का समूह बनाकर दिया जा रहा है। इस दौरान काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें