फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने किए आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय आनंदेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे 42वें शिवरात्रि महोत्सव में शनिवार को प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर भगवान से समाज में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की। महोत्सव के दौरान रुद्राभिषेक के साथ ही हवन-पूजन व भगवान शिव की स्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं ने मंत्री के साथ भाग लिया। मंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्म शुद्धि और ईश्वरीय शक्ति के प्रति समर्पण का पर्व है। भगवान शिव के आशीर्वाद से समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे, यही प्रार्थना है। इस दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान गौरव राठी, सोमदत्त द्विवेदी, शिवदत्त द्विवेदी, देवदत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें