फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस से किया जागरूक

Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकालते लोग
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार की सुबह पांच से आठ बजे तक विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। सोमवार को इसके लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। जहां पदयात्रा निकाल कर लोगों को योग के लिए जागरूक किया गया वहीं चकिया में बाइक जुलूस निकाला गया। वहीं योग दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्थानों पर योग कराया गया। 
विज्ञापन

एकल विद्यालय फाउंडेशन की ओर से सोमवार को शाम साढ़े तीन बजे नगर के शास्त्री पुल से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा जीटी रोड होते हुए अग्रवाल सेवा संस्थान में पहुंची। यहां योग किया गया। इस दौरान सभी से योग शिविरों में शामिल होने और योग को अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया गया। पदयात्रा और योग में संजय कुमार, आशीष जायसवाल, आत्मा राम, संजीत, राजू मित्तल, अशोक कन्नौडिया, धर्मन प्रसाद आदि रहे। सुर सरिता संस्था की ओर  गल्ला मंडी समर कैंप में योग कराया गया। संजय आर्य और जयप्रकाश जायसवाल न बच्चों को योग के बारे में बताया। संचालन अशोक सिद्धार्थ ने की। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से नगर के पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में योग का पूर्वाभ्यास किया गया। इटीटीसी में एक माह से लगातार लोको पायलट तथा सहायक लोको  पायलट को सीनियर डीईई के निर्देश पर योग कराया जा रहा है। पूर्व संख्या पर योग प्रशिक्षक जेएन तिवारी ने बताया कि इससे चालक स्वस्थ्य मानसिकता के साथ काम करेंगे। चकिया संवाददाता के अनुसवार भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योगपीठ, गायत्री परिवार एवं स्वदेशी जागरण  मंच के संयुक्त तत्वावान में मंगलवार की सुबह अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के  अवसर पर चकिया काली जी के पोखरे पर योग शिविर का आयोजन किया गया है। 
इस  आयोजन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सोमवार की शाम योग शिविर से  जुड़े संगठनो की ओर से नगर सहित आसपास के गांवो में बाइक जुलूस निकाला गया।  जुलूस में विनय राय, अवधेश पांडेय, कैलाश जायसवाल, राममूरत  कुशवाहा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें