स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र के मजिदहां गांव के लोगों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यही नहीं ग्रीन मजिदहां, क्लीन मजिदहां के तहत गांव के काली मंदिर पर हुई सभा में गांव के लोगों को खुले में शौच न करने की शपथ दिलायी गई। ग्रामीणों ने अपने घर में शौचालय बनाकर उसके उपयोग की शपथ ली।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत ओडीएस में चयनित मजिदहां गांव के स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल शुरू हो गई है। इसके तहत सोमवार को प्रधान रीमा सिंह की देख रेख में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने संयुक्त रूप से जागरूकता जुलूस निकाला। बाद में काली मंदिर पर हुई बैठक में प्रधान ने कहा कि खुले में शौच करने से न सिर्फ वातावरण गंदा होता है बल्कि इससे गांव में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। इस मौके पर बैकुंठ साव, रामकृत यादव, संकठा यादव, बेचन कुशवाहा, कमला देवी, इंद्रावती, चंपा, किरन, पार्वती, गीता, बिंदू, चंदन आदि रहे।